धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रो मधुलिका गुप्ता ने संस्थान का नाम रोशन किया है। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री यूके की ओर से इंटरनेशनल वूमेंस डे-2026 पर जारी मटेरियल्स पोर्टफोलियो जर्नल्स के विशेष संग्रह में प्रो मधुलिका को स्थान दिया गया है। विशेष संग्रह में वर्ष-2025 में प्रकाशित उन शोध कार्यों को शामिल किया गया, जिनका नेतृत्व महिला वैज्ञानिकों ने किया है और जिनका वैज्ञानिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रो गुप्ता ने कहा कि महिला वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए प्रभावी शोध को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलना गर्व की बात है। प्रो गुप्ता को उनके शोध पत्र इन सिलिको डिजाइन एंड एक्सपेरिमेंटल वैलिडेशन ऑफ ए हाई-एंट्रॉपी पेरोव्स्काइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.