बागपत, मार्च 19 -- बड़ौत। बड़ौत क्षेत्र के लोयन मलकपुर गांव में गुरुवार को कुश्ती स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि जिस क्षेत्र ने देश को सबसे बड़े विचारक, किसान और खिलाड़ी दिए हैं वह लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहा। यहां के खिलाड़ियों ने अपने दम पर देश और दुनिया में पहचान बनाई। मलकपुर ने तीन अर्जुन अवार्डी सौकेंद्र तोमर, सुभाष तोमर और राजीव तोमर दिए। यहां कुश्ती स्टेडियम की सबसे अधिक जरूरत थी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को मजबूत करने पर बल दिया। चौधरी जयंत सिंह ने लोयन मलकपुर गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनसे पहले चौधरी अजित सिंह से भी खिलाड़ियों ने मांग की होगी। यह कड़वी सच्छाई है कि जिसने देश को गौरव दिया वहां सुविधाओं क...