वाराणसी, मार्च 26 -- रामनगर। विश्वसुंदरी पुल पर बुधवार रात आधे घंटे के अंतराल पर हुए अलग-अलग हादसों में बालक समेत दो की मौत हो गई। रामनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुल पर हादसे के बाद जाम की स्थिति बनी रही। अहरौरा नई बस्ती (मिर्जापुर) निवासी 48 वर्षीय संतोष कुमार सोनकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी थे। वह चंदौली में तैनात थे और लोहता के शिवाजीनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। ड्यूटी के बाद बाइक से लौट रहे थे। विश्वसुंदरी पुल पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस उसके शव को लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पहुंची तभी दूसरा हादसा हो गया। मिर्जापुर के मठना (जमालपुर) निवासी अजय नारायण पाठक अपने नौ साल के बेटे कार्तिक और मां को लेकर बाइक से लंका जा रहे थे। पुल पर उन्हें भी किसी मालवाहक ने टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.