रिषिकेष, जुलाई 30 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) के क्लीनिकल रिसर्च विभाग में 'हेल्थकेयर में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस एवं मेडिकल एथिक्स' विषय पर आयोजित पांच सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 32 प्रतिभागियों ने क्लीनिकल ट्रायल, शोध नैतिकता, वैज्ञानिक सत्यनिष्ठा और आधुनिक क्लीनिकल रिसर्च से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां हासिल कीं।

प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम के समापन अवसर पर हिम्स के डीन डॉ. अहमदुल्ला शरीफ ने कहा कि गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस, चिकित्सा नैतिकता और वैज्ञानिक सत्यनिष्ठा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तथा विश्वसनीय शोध की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों का भी पालन करना चाहिए। ऐसे प्रशिक्षण जिम्म...