गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर। एनई रेलवे में संरक्षा, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और तकनीकी उन्नयन को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में, यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर की रासायनिक एवं धातुकर्म परीक्षण (सीएमटी) प्रयोगशाला को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा चार वर्ष की मान्यता प्रदान की गई है। यह बातें गुरुवार को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने आयोजित एक सेमीनार में कहीं। कहा कि आधुनिक रेल कोच अनुरक्षण में परीक्षण प्रयोगशालाएं सुरक्षा आश्वासन, विश्वसनीयता सुधार एवं विफलता रोकथाम की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। इसी दृष्टिकोण से सीएमटी प्रयोगशाला को सामग्री परीक्षण, विफलता विश्लेषण, गुणवत्ता आश्वासन एवं उन्नत परीक्षण तकनीकों के लिए उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य...