पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग द्वारा आयोजित फाग महोत्सव का आयोजन शनिवार को हिन्दी विभाग में किया गया। फाग महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन कुलसचिव डॉ.अखिलेश कुमार, डॉ पटवारी यादव,हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज पराशर , डॉ वीणा रानी, डॉ.हरेंद्र कुमार सिंह, डॉ.अनामिका सिंह, डॉ.अनीता महतो, डॉ. आभा मिश्रा, डॉ. रंजीता सहित हिंदी विभाग के स्नातकोत्तर छात्र/छात्रा एवं शोधार्थियों की उपस्थिति से किया गया। मंच संचालन नीतु ने किया। फाग महोत्सव में गीत, संगीत, नृत्य, चुटकुला, कविता से माहौल रंगारंग रहा। समारोह का उद्देश्य आपसी भाईचारा को बढ़ावा देना और मन की कड़वाहट को भुला कर शेष जीवन को रंगों से भर देना था। साथ ही भूली बिसरी यादों को ताजा करना और हिंदू परंपरा को बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.