बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फाउंडेशन डे वीक लेक्चर सीरीज का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 से 14 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह ने बताया कि छह दिवसीय इस व्याख्यान श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों से आमजन को अवगत कराना, विद्यार्थियों और शिक्षकों को समकालीन विषयों से जोड़ना तथा अकादमिक संवाद को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाते हैं और विद्यार्थियों में शोध, नवाचार तथा बौद्धिक विमर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.