बेगुसराय, अप्रैल 1 -- फोटो नंबर: एक, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में मनोनीत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में मनोनीत प्रतिनिधियों के सम्मान में बुधवार को एसबीएसएस महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए सम्मान की बात है कि एलएनमुटा में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अशोक कुमार (अर्थशास्त्र विभाग) उपाध्यक्ष, डॉ. नीलेश कुमार (हिंदी विभाग) महासचिव, डॉ. गोविंद कुमार पासवान (इतिहास विभाग) कार्यकारिणी सदस्य और डॉ. रामविनोद (मनोविज्ञान विभाग) कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चयनित हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों एवं महाविद्यालय के विकास के अनेक ...