विश्वविद्यालय शिक्षकों को 3 माह से वेतन और पेंशन नहीं
कटिहार, मई 22 -- कटिहार निज संवाददाता विश्वविद्यालय शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को मार्च माह से ही वेतन और पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिनके बच्चे बाहर पढ़ते हैं और माता-पिता वृद्ध हैं, उनको होने वाली मानसिक पीड़ा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वृद्धावस्था में दवा का खर्च भी अधिक बढ़ जाता है। अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी वेतन और पेंशन पर ही निर्भर करते हैं। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की परेशानी को तो शब्द में व्यक्त नहीं किया जा सकता। शिक्षक नेता डॉ एस एन कर्ण, डॉ देवानंद साह, डॉ बदल बनर्जी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान हेतु आवश्यक निर्देश देने आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय शिक्षकों को 3 माह से वेतन और पेंशन नहीं न्याय के साथ विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.