विश्वविद्यालय शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश हुआ रद्द
कटिहार, मई 14 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग बिहार सरकार एवं राज्यपाल सचिवालय बिहार लोक भवन के निदेशानुसार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को नियमित करने तथा छात्र हित में ग्रीष्मकालीन अवकाश जो 23 मई से 21 जून तक घोषित था,को रद्द किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस आशय की अधिसूचना विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जारी कर दी है। मीडिया प्रभारी संतोष ने बताया कि इस अवधि में सभी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। अत्यावश्यक कार्य होने पर शिक्षक अपने पूर्ण आवासीय पते के साथ सक्षम प्राधिकार को सूचित कर अल्पावधि के लिए मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिथि शिक्षकों द्वारा वर्ग संचालन स्थगित रहेगा। बताया कि उक्त अवधि में विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.