जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने संस्थानों से छात्राओं और महिला कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम, सम्मेलन और सेमिनार आयोजित करने का अनुरोध किया है। निर्देश में कहा गया कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है, जिससे लैंगिक संवेदनशीलता, नेतृत्व विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। कहा गया है कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना न केवल समानता का विषय है, बल्कि भारत की विकास गाथा को गति देने के लिए एक अनिवार्य रणनीति भी है। आयोग ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता में महिलाओं के लिए एक सुलभ पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता पर बल दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.