लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताविश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। कुल 1.37 लाख शिक्षकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा दिए जाने का आदेश जारी कर दिया गया।विश्वविद्यालयों और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों के नियमित व स्वावित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं स्वावित्तपोषित मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाएगा। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी की ओर से विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। लंबे समय से विश्वविद्यालय, एडेड डिग्री कॉलेजों व स्वावित्तपोषित डिग्री कॉलेजों के शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.