बरेली, अगस्त 1 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती द्वार के पास वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. उपेन्द्र कुमार ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है...