दुमका, जुलाई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. जय कुमार शाह को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के प्रावधानों के आलोक में डॉ. जय कुमार शाह को अधिकतम तीन वर्षों की अवधि अथवा उनकी सेवानिवृत्ति, जो भी पहले हो, तक स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. तारणी प्रसाद सिंह 30 जून 2026 को विश्वविद्यालय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात विभाग की शैक्षणिक एवं प्र...