दुमका, अक्टूबर 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 की धारा 42 के तहत सिंडिकेट के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 133/26 के अनुसार सिंडिकेट के सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से तीन वर्ष का होगा। अधिसूचना के अनुसार सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर सिंडिकेट के अध्यक्ष और प्रतिकुलपति उपाध्यक्ष होंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव के प्रतिनिधि, वित्तीय सलाहकार, प्रॉक्टर, डीन एकेडमिक अफेयर्स, निदेशक छात्र कल्याण, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी और कुलसचिव प्रमुख सदस्य होंगे। कुलसचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर द्वारा रोटेशन के आधार पर एक तिहाई निदेशकों, दो संकायाध्यक्षों और...