बरेली, अप्रैल 25 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एआई के प्रयोग एवं एआई कोर्स शुरू करने के लिए बैठक कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। कुलपति ने कहा कि एआई आज की जरूरत है। एनईपी तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देती है, जिसके तहत एआई को उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करना आवश्यक है। इसका उद्देश्य एआई आधारित प्रणालियों से एडमिशन, टाइम टेबल, डेटा विश्लेषण जैसे कार्यों को संचालित करके विश्वविद्यालय कार्य को तेज और पारदर्शी बनाना है। इसके अतिरिक्त शिक्षा के डिजिटलीकरण, छात्रों को रोजगार योग्य बनाने और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एआई आवश्यक है। इसलिए दो क्रेडिट का कोर्स तैयार किया जाए। विश्वविद्यालय के कोर्स बच्चों की रुचि और समय की मांग के अनुरूप होने चाहिए इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाए और यह भी पता करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.