विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
मथुरा, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर केडी विश्वविद्यालय एवं रेडक्रास सोसाइटी द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया। इसमें कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यदि जनजीवन सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को कर्तव्य मानते हुए पौधरोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो चांसलर मनोज अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, प्रति कुलपति डॉ. गौरव सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, उप कुलसचिव हेमा जोशी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह, उप प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर सहित विश्वविद्यालय एवं रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और बढ़ता प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय हैं। यह भी पढ़ें- फ्लैग: विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.