आजमगढ़, मई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में घूस लेने के आरोप में बाबू की गिरफ्तारी के बाद से कुल सचिव पर भी आरोप लग रहे हैं। इस मामले के बाद से ही विश्व विद्यालय के कुल सचिव गायब हैं। इधर विश्व विद्यालय के छात्रों ने परिसर में और उनके आफिस के दरवाजे पर कुल सचिव के लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए और लोगों से उन्हें खोजने की अपील की। बता दें कि 28 अप्रैल को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में मान्यता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के क्लर्क (संविदा कर्मी) संजय यादव को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उसके पास से 1.80 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए और उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इस घटना के बाद से छात्र संगठन और एबीवीपी रजिस्ट्रार पर हमलावर हो गया है। उनके द...