दुमका, जून 1 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था ने फिर 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटका दिया। यूजी सेमेस्टर-5, सत्र 2022-26 की परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल को ढाई महीने की देरी से जारी हुआ। 19 फरवरी से 14 मार्च तक चली परीक्षा का रिजल्ट 73 दिन बाद आया, जबकि राजभवन का साफ निर्देश है कि 30 दिन में परिणाम देना है। विश्वविद्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 18,971 परीक्षार्थी शामिल हुए और 83.90% पास हुए। लेकिन रिजल्ट निकलते ही परीक्षा विभाग की सुस्ती और सत्र नियमित करने के खोखले दावों की पोल खुल गई। लोकभवन और उच्च शिक्षा विभाग लगातार सभी विवि को पत्र लिखकर परीक्षा-रिजल्ट 30 दिन में निपटाने का आदेश दे रहे हैं। मकसद है सत्र नियमित हो और छात्रों को समय पर डिग्री मिले पर विश्वविद्यालय में उल्टा हो रहा है। मार्च में परीक्षा ख...