दुमका, जून 22 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कुलपति सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुनुल कंदीर करेंगी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा इसकी सूचना जारी कर समिति के सभी सदस्यों को नोटिस भेज दिया गया है। बैठक में यूजी सत्र 2026-30 की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। हाल ही में झारखंड सरकार ने विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों में विषयों का पुनर्गठन और विषयवार प्रवेश क्षमता निर्धारित की है। वर्तमान में इस व्यवस्था की समीक्षा सरकार स्तर पर चल रही है और विश्वविद्यालय अंतिम अनुमोदन का इंतजार कर रहा है। यह भी पढ़ें- केयू: स्नातक नामांकन को 8 हजार से ज्यादा आवेदन...