बरेली, मई 31 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीटेक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया से पहले से संचालित हैं। इसके साथ ही पहली बार बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किया गया है, जो आधुनिक तकनीकी युग की मांगों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराएगा। डिप्लोमा धारक एवं बीएससी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बीटेक द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ऐसे विद्यार्थी कम समय में उच्च तकनीकी शिक्...