विश्वविद्यालय में बीएससी ऑनर्स कृषि प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग कल से होगी
बरेली, जुलाई 6 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय में सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आठ जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर स्थित संकाय के सेमिनार हॉल में होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीटों की तुलना में दोगुने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसलिए केवल काउंसलिंग में शामिल होने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। सीटें भरते ही प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र बालियान ने बताया कि काउंसलिंग के समय छात्रों को समर्थ पोर्टल पर भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी, सभी मूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.