शाहजहांपुर, जून 23 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में परिसर की अनुशासन व्यवस्था, सुरक्षा एवं छात्र हितों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर गठित बोर्ड में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट (डॉ) आलोक कुमार सिंह को कुलानुशासक तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ प्रांजल शाही को संयुक्त कुलानुशासक नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रॉक्टोरियल बोर्ड की पहली बैठक में अनुशासन व्यवस्था, छात्र कल्याण और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड ने निर्णय लिया कि विश...