विश्वविद्यालय में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर हुई चर्चा
भदोही, अगस्त 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्य सूची में पूर्व में आयोजित विद्या परिषद एवं वित्त समिति की कार्यवृत्त के अनुमोदन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किया गया। कार्य सूची के अनुसार तीस जून एवं 14 अगस्त को हुई विद्या परिषद की बैठकों के कार्यवृत्त तथा 29 जुलाई को हुई वित्त समिति की बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलगीत के अनुमोदन तथा विश्वविद्यालय के लोगो के अनुमोदन जैसे महत्वपूर्ण विषय भी कार्य परिषद के समक्ष रखे गए। विश्वविद्यालय में शिक्षणोत्तर पदों के सृजन से संबंधित प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.