विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि घोषित
दुमका, जुलाई 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सत्र 2025-2026 के लिए पीएचडी में अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को पहले अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और अंक पत्रों का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद संबंधित विभाग में पीएचडी कार्यक्रम के लिए प्रवेश आवेदन जमा करने के बाद ही वे प्रवेश शुल्क जमा करने के पात्र होंगे। विश्वविद्यालय ने पीएच. डी. प्रवेश शुल्क 9,850 रुपये निर्धारित किया है। यह राशि 24 जुलाई से 29 जुलाई तक जमा की जा सकेगी। जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय बैंक, एसकेएमयू दिघी परिसर, दुमका शाखा में निर्धारित चालान के माध्यम से भुगतान करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.