दुमका, अगस्त 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में आ रही समस्याओं के समाधान और नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने बताया कि पीएचडी नामांकन में आ रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि पीएचडी के लिए कुल 394 सीटें जारी की गई थीं, जिनमें से अब तक 175 विद्यार्थियों के एडमिशन रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं। शेष सीटें अभी रिक्त हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के...