विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश के लिए एक जून से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
बरेली, मई 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश शुक्रवार को जारी किए। विश्वविद्यालय परिसर तथा बरेली, पीलीभीत और बदायूं के संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद महाविद्यालय स्तर पर कराए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों को छोड़कर सभी पीजी कोर्सों पर लागू होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक जून 2026 से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर 150 रुपये शुल्क जमा कर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें एमजेपीआरयूआरएन संख्या मिलेगी, जिसके आधार पर वे अपनी पसंद के महाविद्यालयों में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.