बरेली, जून 30 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत से पूर्व दीक्षोत्सव का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों को किया जाएगा। इसी के तहत जहां एक ओर पिछले वर्ष की तरह गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में भाषण, निबंध, चित्रकला, काव्य, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा वही इस वर्ष दीक्षोत्सव के अंतर्गत संबद्ध महाविद्यालय को भी सम्मिलित किया जाएगा। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने बताया कि राजभवन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप ‎विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयो द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी और इसकी विस्तृति रिपोर्ट सांस्कृतिक केन्द्र को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में अनुबंधित गेस...