विश्वविद्यालय में चार दिवसीय क्रियेटिव कार्यक्रम शुरू
नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, फैशन टेक्नोलॉजी और परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम क्रियेटिव 2026 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। जिसमें पहले दिन छात्रों द्वारा 400 से अधिक चित्रकारी, एप्लाइड आर्ट, एनिमेशन और विजुअल कम्युनिकेशन से जुड़ी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एमिटी विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और फैशन शो भी आयिजत किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.