अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रतियोगिताएं हुईं। बुधवार को आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता व एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विभिन्न महाविद्यालयों के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में सबा खान ने प्रथम, ऐश्वर्य गिरि ने द्वितीय व उज्ज्वल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रुति श्री और आरिफ खान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता में उज्ज्वल शर्मा (धर्म समाज महाविद्यालय) प्रथम, शिवकुमार (राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय) द्वितीय व विमल कुमार सैनी (सेठ पीसी बागला कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहे। अग्रणी सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.