शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेशानुसार शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन एवं विस्तार के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजीत सिंह चारग को विश्वविद्यालय का क्रीड़ा सचिव नामित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार क्रीड़ा सचिव के रूप में प्रो. चारग खेल गतिविधियों के आयोजन, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा विद्यार्थियों में खेल संस्कृति के विकास से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव बने प्रो. अजीत सिंह चा...