बरेली, मई 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी सिंह के सम्मान में शनिवार तो समारोह किया गया। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू द्वारा हाल ही में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के कुलपति का पदभार ग्रहण किया है। आयोजन उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं शैक्षणिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए किया गया। समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रो. पीबी सिंह के शैक्षिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. अमित वर्मा, प्रो. विनय ऋषिवाल, डॉ. प्रिया सक्सेना, प्रो. राकेश कुमार मौर्य, डॉ. विजय सिंघल समेत अन्य रहे। प्रो. पीबी सिंह ने अपने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के संकल्प एवं विचार रखे। यह भी पढ़ें- उषा मार्टिन विवि में एसोसिएट कनेक्ट मीट का आ...