विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रथम सेमेस्टर का दीक्षारंभ कार्यक्रम कल होगा
बरेली, अगस्त 9 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि संकाय अंतर्गत विधि विभाग में सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम प्रथम सेमेस्टर (जनरल एवं सेल्फ-फाइनेंस) के विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम 11 अगस्त को होगा। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. अमित सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विधि विभाग के प्रथम तल स्थित मूट कोर्ट कमरा संख्या 16 में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में सभी संबंधित शिक्षकों और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के दोनों वर्गों जनरल व सेल्फ-फाइनेंस के विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में PG सीट अलॉटमेंट जारी, KKC ने घोषित की LLB की पहली कटऑफ मेरिट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.