विश्वविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी 16 कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने शहीद स्थल पर सिदो-कान्हू-मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद एनएसएस ध्वजारोहण और एनएसएस लक्ष्य गीत का गायन हुआ। दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। वंदे मातरम और कुलगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वागत नृत्य और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने कहा कि शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक प्रतिभा को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.