शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'उद्योग एकेडमिक एकीकरण एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ' का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में रोजगारपरक एवं व्यावहारिक कौशल का विकास करना है। यह भी पढ़ें- देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय: शिक्षा से कौशल और नेतृत्व तक की नई राहप्रकोष्ठ का समन्वयक और सदस्य विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार डॉ. प्रांजल शाही को प्रकोष्ठ का समन्वयक तथा डॉ. रूपक श्रीवास्तव को सह-समन्वयक बनाया गया है। प्रकोष्ठ में डॉ. अभिजीत मिश्रा, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, श्री सौरभ मिश्रा और सुश्री व्याख्य...