विश्वविद्यालय में आज होगा शोध संवाद
बरेली, अगस्त 12 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में 12 अगस्त को शोधार्थियों के लिए रिसर्च इंटरैक्शन प्रोग्राम (शोध संवाद) आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स, एमहर्स्ट (अमेरिका) के प्रो. ओम प्रकाश धनखड़ शोधार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11 बजे विभागीय पुस्तकालय में होगा। विभागाध्यक्ष के अनुसार सभी शोधार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम में शोधार्थियों को प्रो. धनखड़ के अंतरराष्ट्रीय शोध अनुभव, विशेषज्ञ ज्ञान एवं अनुसंधान संबंधी विचारों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.