विश्वविद्यालय में आज दोपहर 12.30 बजे तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
बरेली, मई 20 -- बरेली। लेखपाल भर्ती परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी संकाय, फार्मेसी विभाग एवं विधि विभाग में सुबह आठ से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देश पर परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के सभी शिक्षक, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व अन्य व्यक्तियों का परीक्षा केंद्रों, संबंधित भवनों में पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी तथा केंद्रीय पुस्तकालय बंद रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान केवल परीक्षा कार्य में नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को ही परीक्षा केंद्रों व संबंधित भवनों में प्रवेश की अनुमति की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले में 20 केंद्रों पर लेखपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.