रुद्रपुर, फरवरी 9 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डॉ. रतन सिंह सभागार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से संचालित ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटर रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन फ्रूट्स की 13 वीं समूह चर्चा का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसमें देशभर के 19 आईसीएआर संस्थान, 22 राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों, प्रतिनिधियों और छह राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि अनुसंधान का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए। कुलपति ने उत्तराखंड के स्थानीय फलों बेडू, काफल सहित अन्य लघु फलों को उन्नत करने, जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में शोध को मजबूत करने और तुड़ाई उपरांत होने वाले नुकसान को कम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उद्यान अनुसंधान केंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.