विश्वविद्यालय में अनुबंधित गेस्ट फैकल्टी को जुलाई में सत्र विराम, अगस्त से बुलावा
बरेली, जून 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2025-26 के तहत कार्यरत रहे अनुबंध वाली गेस्ट फैकल्टी को जुलाई माह में सत्र विराम दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन शिक्षकों को नए सत्र 2026-27 के लिए एक अगस्त से पुनः आमंत्रित किया जाएगा। कुलसचिव महेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के तहत सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने विभाग में कार्यरत और नए सत्र में कार्य के इच्छुक अनुबंधित गेस्ट फैकल्टी की सूची उनके संतोषजनक या असंतोषजनक कार्य/प्रगति आख्या के साथ तत्काल भेजें। यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के साक्षात्कार 21 जुलाई से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.