दुमका, फरवरी 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक के निर्णयों की संपुष्टि तथा कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत दिवंगत कर्मचारियों के कुल 23 आश्रितों के अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया। इन 23 आवेदनों में से समिति द्वारा 16 आवेदनों को सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई। कुछ आवेदन निर्धारित समय-सीमा के बाद जमा किए जाने के कारण अस्वीकृत किए गए, जबकि कुछ मामलों में न्यूनतम योग्यता पूर्ण नहीं होने अथवा आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं रहने के कारण आवेदन निरस्त अथवा लंबित रखे गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.