फरीदाबाद, जनवरी 2 -- नूंह। नूंह जिले में प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर नगीना खंड के गांव नांगल मुबारिकपुर को चुने जाने की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को 68 गांवों के सरपंचों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पंचायत ने जमीन देने की पेशकश दोहराई। बहरहाल, नूंह जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को नगीना क्षेत्र के गांव नांगल मुबारिकपुर में एकजुटता देखने को मिली। सैकड़ों पंच-सरपंच, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति सदस्य और सामाजिक प्रतिनिधि उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई 360 गांवों के जमादार चौधरी आस मोहम्मद ने की। 800 एकड़ भूमि उपलब्ध, पंचायत देने को तैयार प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि ग्राम पंचायत नांगल मुबारिकपुर के पास करीब 800 एकड़ पंचायत भूमि उपलब...