पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन नि:शुल्क करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। भूख हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार को अनशन पर बैठे छात्र नेता पीयूष पुजारा को समझाने-बुझाने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय से तीन पदाधिकारियों का दल धरना स्थल थाना चौक पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 7 जून तक विस्तारितविश्वविद्यालय के अधिकारी पहुंचे: इस दौरान नामांकन शुल्क में तत्काल परिवर्तन करने पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने असमर्थता व्यक्त की और अगले वर्ष से कम नामांकन शुल्क लेने का आश्वासन दिया। इसके अलावा छात्रों को आगे के नामांकन में शुल्क में राहत देने का भी भरोसा दिलाया गया, मगर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के द्वार...