भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विवि परिसर स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास संख्या 3 के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने छात्रावास की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार अब छात्रावास में रहने वाले आदिवासी छात्रों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति, जैसे कि अन्य छात्र, अभिभावक, मित्र या रिश्तेदार के कमरे में ठहरने या आवासित होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।​छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने अभिभावकों से हॉस्टल परिसर में बने आगंतुक शेड में ही मिलें। नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- एमजेपीआरयू में विशेष प्रवेश हेल्प डेस्क की स्थापना साथ ही सुरक्षा गार्डों को ...