विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए टॉस्क फोर्स गठित
बरेली, जुलाई 11 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को स्वच्छ, हरित और पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक विशेष प्लास्टिक मुक्त निगरानी समिति (टॉस्क फोर्स) का गठन किया है। यह कार्य राजभवन से पर्यावरण संरक्षण और छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर जारी निर्देशों के क्रम में किया गया है। गठित की गई टॉस्क फोर्स का मुख्य काम विश्वविद्यालय परिसर के भीतर प्लास्टिक के उपयोग को रोकना और पर्यावरण अनुकूल माहौल तैयार करना होगा, जिससे छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर रहे। चार सदस्यीय विशेष कमेटी में प्लांट साइंस विभाग के प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. उपेंद्र कुमार, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. अतुल कटियार हैं। यह भी पढ़ें- समय पर परीक्षा, रिजल्ट के लिए कैंपस परीक्षा सेल का हुआ गठन यह भी पढ़ें- Badaun News: पौधे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.