विश्वविद्यालय ने 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया
दुमका, मार्च 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से रामनवमी के अवसर पर घोषित अवकाश में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 मार्च को निर्धारित अवकाश को रद्द करते हुए अब 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राजीव रंजन शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मार्च को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाओं की नई तिथि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी। उक्त अधिसूचना के अनुसार 26 मार्च को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग एवं संबद्ध महाविद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.