विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर/वर्ष के परीक्षा परिणाम में मार्कशीट सीरियल नंबर अपडेट कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब अंकतालिकाओं की छपाई की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में प्रवेश लेने और प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं में अंकतालिका की जरूरत होती है। इसे देखते हुए परीक्षा परिणाम में अन्य विवरणों के साथ मार्कशीट सीरियल नंबर भी दर्ज किया गया है। संबंधित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in या mjpruiums.in पर अपना अपडेटेड परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.