बरेली, जून 20 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से बीए (कला) स्नातक में विषय चयन की नई व्यवस्था लागू की है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों को आदेश जारी करते हुए कला संकाय के विषयों को चार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया है। नई व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राओं को दो मुख्य (मेजर) विषय चुनने अनिवार्य होंगे, जबकि बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक तृतीय गौण (माइनर) विषय भी चुना जा सकेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र किसी भी समूह से अधिकतम एक ही विषय का चयन कक सकेंगे। वहीं महाविद्यालय में संचालित प्रयोगात्मक विषयों में से अधिकतम दो विषय चुनने की अनुमति होगी। नई व्यवस्था में मनोविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र...