बरेली, मई 26 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कृषि संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि संकाय के डीन प्रो. उपेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में कृषि संकाय की शुरुआत एक वर्ष पूर्व हुई थी। वर्तमान में बीएससी एग्रीकल्चर के साथ एमएससी एग्रीकल्चर में एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर तथा जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। नए सत्र से एंटोमोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी विषयों में भी पीजी कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। बरेली एवं आसपास के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित होगा। छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग मॉडल के तहत कक्...