बरेली, अप्रैल 1 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों सहित व्यावसायिक कोर्सों के छात्रों को राहत देते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक अप्रैल 2026 से पुनः प्रारंभ कर दी गई है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि महाविद्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 रहेगी। इसके अलावा कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदन सत्यापन (अप्रूवल) की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 तय की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों और छात्रों से निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करन...