विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सभी अवकाश निरस्त किए
बरेली, जुलाई 7 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आगामी चार अगस्त को होने वाले 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के सभी अवकाश चार अगस्त तक के लिए स्थगित किए हैं। कुलसचिव महेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा आवेदन किए गए अवकाश स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल किसी अपरिहार्य या आपातकालीन स्थिति में ही सक्षम स्तर की विशेष अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। दीक्षांत समारोह के सफल और सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.